Home लाइफस्टाइल अन्तरराष्ट्रीय प्रथम चमार अधिवेशन के मध्यप्रदेश से महेश नंदमेहर और मूलचन्द मेधोनिया...

अन्तरराष्ट्रीय प्रथम चमार अधिवेशन के मध्यप्रदेश से महेश नंदमेहर और मूलचन्द मेधोनिया प्रतिनिधित्व करने दिल्ली जायेगें

155

✒️मूलचन्द मेधोनिया(पत्रकार भोपाल)मो:-8878054839

भोपाल(दि.3एप्रिल):-4 अप्रैल 2023 को “चमार अधिवेशन दिल्ली” में मध्यप्रदेश से प्रतिनिधित्व करने हेतु संत रविदास कल्याण फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री महेश नंदमेहर जी एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी माननीय श्री मूलचन्द मेधोनिया (शहीद सुपौत्र) अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी विशेष रूप से राष्ट्रीय चमार अधिवेशन दिल्ली में सम्मिलित होने दिनांक 3/4/2023 को दिल्ली ट्रेन से सुबह 9 बजे ताल कटोरा स्टेशन पहुंचेंगे।

पूरे दिन चमार अधिवेशन के कार्यक्रम में भाग लेने और देश के वरिष्ठ सामाजिक प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। तथा मध्यप्रदेश के एकमात्र अनुसूचित जाति के वीर शहीद मनीराम अहिरवार जी जो कि चमार समाज के महान पराक्रमी वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। जिन्होंने गुलामी व बेगारी प्रथा के विरुद्ध अंग्रेजों से सन 19 42 के स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजी सेना से युद्ध परास्त किया था। जिन्हें राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिलाने की मुहिम में सहयोग करने पर चर्चा करेंगे। दूसरे दिन 5/4/2023 को दिल्ली में संत रविदास कल्याण फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री महेश नंदमेहर जी के मुख्य अतिथि में एंव विशेष अतिथि के रूप बेलकम कालोनी दिल्ली में सामाजिक बैठक में शामिल होगें।

सामाजिक एकता और सामाजिक संगठन को मजबूत करने सम्बन्धित बैठक में भाग लेकर संत रविदास कल्याण फाउंडेशन भारत की दिल्ली प्रदेश इकाई के पुनर्निर्माण करने सम्बन्धित निर्णय लेंगे। उक्त बैठक में श्री गोपीलाल भारतीय जी, श्री अमृतलाल राठौर, श्री राजकुमार नंदमेहर, श्री कैलाश तिलवारी, श्रीमती सीमा राठौर, श्री राजेश तिलवारी, श्री रामविलास तिलवारी, शोभाराम गन्नौरे इत्यादि संत रविदास कल्याण फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय पदाधिकारीगणों की उपस्थिति में दिल्ली में पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here